चूरू: रतनगढ़ रोड पर शाहीन होटल के पास टायर फटने से पिकअप पोल से टकराई, हादसे में महिला और बच्चों सहित 8 लोग घायल
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू के रतनगढ़ रोड शहीन होटल के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर दौड़ती पिकअप का अचानक टायर फट गया और वह असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार महिला बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया।