चूरू: श्रीराम मंदिर में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा, शहर के प्रमुख मार्गों से निकली कलश यात्रा
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू के श्रीराम मंदिर में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। नया बास के रमेशचंद्र इंदौरिया के सानिध्य में यह कथा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत नया बास से शिव मंदिर तक कलश यात्रा के साथ हुई। इस शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। नई सड़क पर मनीष कुमावत ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।