चूरू: राजकीय पीडीयु मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम एस्ट्रोन शुरू, स्वरवेदा बैंड सूफी रॉक गायन की प्रस्तुति देगा
Churu, Churu | Apr 5, 2025 चूरू के राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम एस्ट्रोन 5.0 का शनिवार से आगाज हुआ हैं। तीन दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जायेगी। उतराखण्ड का स्वरवेदा बैंड यहां बाॅलीवुड सूफी राॅक गायन की प्रस्तुति देगा। मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार ने विधिवत कार्यक्रम की घोषणा की।