नामकुम: रांची नगर निगम प्रशासक ने बकरी बाज़ार सहित कई दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Sep 17, 2025 रांची स्थित बकरी बाज़ार, आरआर सपोर्टिंग क्लब सहित कई दुर्गा पूजा पंडाल का बुधवार शाम करीब चार बजे रांची नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। पंडाल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा समितियों से आगामी दुर्गा पूजा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।