नामकुम: अल्बर्ट एक्का चौक के पास युवा कांग्रेस ने पीएम का जन्मदिन विश्व बेरोज़गारी दिवस के रूप में मनाया
Namkum, Ranchi | Sep 17, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रदेश युवा कांग्रेस के नेताओं ने पीएम का जन्मदिन विश्व बेरोज़गारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के नेताओं ने देश भर में फैली बेरोजगारी के विरोध में काले रंग के गुब्बारे उड़ा कर नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाया।