बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने 72 घंटे में जयपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
बहादुरपुर थाना पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि एक मई को परिजनों ने नाबालिग के लापता होने और अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।