"BJP पैसा दे तो ले लो, पर वोट SP को ही देना!" फिरोजाबाद में गरजे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह
फिरोजाबाद खैरगढ़ में आयोजित 'पीडीए समाज एकता सम्मेलन' में सपा सांसद अक्षय यादव, जौनपुर सांसद व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह, जसराना विधायक सचिन यादव और जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सम्मेलन में बाबू सिंह कुशवाह ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि "भाजपा वाले अगर पैसा दें तो ले लो, लेकिन वोट सपा को ही देना है" और दावा किया कि 2027 में सपा व जनअधिकार पार्टी मिलकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा सांसद अक्षय यादव ने दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरा। इसके साथ ही विधायक सचिन यादव ने रायबरेली में विधायक राहुल लोधी पर हुए लाठीचार्ज और गोंडा में विनोद निषाद हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
------------
#FirozabadNews #BabuSinghKushwaha #AkshayYadav #PDASamaj #SamajwadiParty #UPPolitics #Firozabad #UPNews #BreakingNews #ViralNews
Firozabad, Firozabad | Sep 20, 2026