अटल सेना के रक्षाबंधन उत्सव की भव्य तैयारी, अनोखे अंदाज में मनाया जाएगा 27वां राखी उत्सव — राखी की शोभायात्रा से गूंजेगा गंज! 🪢🎉
बैतूल। अटल सेना के श्रद्धा और भावनाओं से जुड़े रक्षाबंधन उत्सव के 27वें वर्ष में प्रवेश को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे राधा-कृष्ण धर्मशाला, बैतूल गंज में यह विशेष आयोजन होगा।
समिति की प्रमुख सदस्य श्रीमती कृष्णा नामदेव ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि इस बार रक्षाबंधन उत्सव को अनोखे अंदाज में मनाने का निर्णय लिया गया है। आयोजन से पहले राखी से सजी डलिया के साथ भव्य शोभायात्रा गंज के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। इस दौरान राखी का पूजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजन के बाद सबसे पहले भगवान शिव को राखी अर्पित की जाएगी। इसके बाद सभी बहनें अपने भाई केंदु बाबा को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगी।
आयोजन की तैयारियों में श्रीमती सेवती साहू, सरिता पाल, ज्योति राठौर, किरण भूमध्यकर, नर्मदा शेषकर, किरण पवार, सुधा खंडारे सहित अन्य बहनें जुटी हुई हैं। सभी बहनों को निमंत्रण पहुंचा दिया गया है। समिति ने सभी से प्रवेश पास लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
रक्षाबंधन के इस अनूठे आयोजन को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। ❤️🙏
#अटलसेना #रक्षाबंधनउत्सव #27वांराखीउत्सव #बैतूल #बैतूलगंज #राखीशोभायात्रा #रक्षाबंधन #केंदुबाबा #भाईबहनकारिश्ता #सामाजिकसद्भाव #राधाकृष्णधर्मशाला #बैतूलसमाचार #Betul #BetulNews #RakshaBandhan #AtalSena #ViralNews
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2026