अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरदा जिले के ग्राम कोलवा में हुए अंधे कत्ल का कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 लाख 90 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की गई है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। 24 अगस्त को लक्ष्मीनारायण जाट ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई परमानंद जाट को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 563/26 के तहत मामला दर्ज कर परमानंद की तलाश शुरू की। कोतवाली पुलिस ने रातभर आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। इसी दौरान सुबह ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में परमानंद जाट का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर और प्राणघातक चोटों के निशान थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2026