बिसवां: बिसवां नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया शिवरात्रि का पर्व, शिव बारात रही विशेष आकर्षण
Biswan, Sitapur | Feb 15, 2026 प्रसिद्ध पत्थर शिवाला मंदिर, खम्बेश्वर मंदिर तथा दुर्गेश्वर नाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। महाशिवरात्रि के अवसर पर पत्थर शिवाला प्रांगण से भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों, डमरू और डीजे पर लोग नाचे।