दरभंगा: दिव्यांगजन भवन चालू करने की मांग को लेकर डीएमसीएच में धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
डीएमसीएच परिसर में बने दिव्यांगजन भवन को जल्द चालू करने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय दिव्यांग सेवा संघ के बैनर तले दिव्यांगजनों ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भवन को तत्काल संचालित करने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ नायक ने कहा कि भवन बनने के बावजूद अब तक शुरू नहीं होने से परेशानी है