अजयगढ़: सरवरिया रोड पर रोडवेज बस का अगला टायर फटा, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में सरवरिया रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अजयगढ़ से बांदा जा रही रोडवेज बस का अचानक अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, बांदा डिपो की रोडवेज बस क्रमांक UP 78 EN 2402 अजयगढ़ से बांदा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सरवरिया रोड