नवाबगंज: सतरिख थाना क्षेत्र में परिचित ऑटो चालक ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
बाराबंकी से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां लखनऊ से ड्यूटी कर लौट रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके मोहल्ले का रहने वाला करन साहू, जो पेशे से ऑटो चालक है, उसे अक्सर ड्यूटी पर लाता-ले जाता था।