नवाबगंज: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें बंदः सफर अंधेरे में, NHAI ने एक सप्ताह में सुधार का आश्वासन
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर सफेदाबाद से असेनी मोड़ तक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। लाखों रुपये की लागत से लगाई गई ये लाइटें कुछ दिन ही जल पाईं। शाम होते ही हाईवे पर अंधेरा छा जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।शारदा नहर से असेनी तक लाइटों की स्थिति खराब है। कई स्थानों पर लाइटें पूरी तरह बंद हैं, जबकि कुछ टिमटिमा रही हैं।