नवाबगंज: मसौली में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, कई महीनों से नहीं मिल रहा पानी, झाड़ियों में दबा
बाराबंकी के बड़ागांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। हैंडपंप के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं, नीचे कूड़ा-कचरा फैला है और मशीन जंग खाकर बेकार हो चुकी है। बड़ागांव और धरौली में भी हैंडपंप खराब पड़े हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह हैंडपंप बदहाली का प्रतीक बन चुका है।