नवाबगंज: बाराबंकी में हत्या के मामले में कोर्ट से फरार अभियुक्त को पुलिस ने उसकी ससुराल से किया गिरफ्तार
बाराबंकी में हत्या के एक मामले में कोर्ट से फरार हुए अभियुक्त सूरज कुमार को पुलिस ने अमेठी स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। सूरज कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-2 में फैसला सुनाए जाने के दौरान फरार हो गया था। यह मामला वर्ष 2016 में सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन सरैया मजरा रोहना मीरापुर गांव में हुई हत्या से संबंधित है।