नवाबगंज: मसौली क्षेत्र में शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त 8 माह से लंबित, दर्जनों गांवों में कई शौचालय अधूरे पड़े
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित कई शौचालय अधूरे पड़े हैं। लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त पिछले आठ महीने से नहीं मिली है, जिसके कारण कई गांवों में अधूरे ढांचे जर्जर हो गए हैं।तिलपुरा, बेरिया और रजपलिया सहित दर्जनों गांवों में यह समस्या गंभीर है।