उमरेठ: पटपडा गोरखनाथ धाम में सावन पूजा में जुटे भक्त, 23 को चौरागढ महादेव के लिए निकलेगी यात्रा, भगवान को बांधेंगे राखी
गुरु गोरखनाथ धाम पटपडा में सावन माह में विशेष पूजन किया जा रहा है। रोजाना भक्तों की कतार लग रही हैं शनिवार को छह बजे से विशेष पूजन किया गया। 23 अगस्त को चौरागढ़ तक आस्था की यात्रा निकलेगी। सावन में भगवान भोलेनाथ को रक्षा सूत्र अर्पित किया जाएगा।पटपडा स्थित गुरु गोरखनाथ धाम में विराजमान बाबा भोलेनाथ और गुरु गोरखनाथ का पूजन होता है।