हज़ारीबाग: हजारीबाग में कांग्रेस ने SIR को लेकर प्रदर्शन किया, निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए, आंबेडकर चौक से डीसी कार्यालय तक निकाली रैली
मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने हजारीबाग में विरोध-प्रदर्शन किया। आंबेडकर चौक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जो डीसी कार्यालय पहुंची। यहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध जताया गया।