बागपत: कस्बा टटीरी स्थित डीएवी मैदान के निकट दर्जनों युवकों ने एक युवक पर तमंचे की बट से वार कर किया लहूलुहान
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 कस्बा टटीरी निवासी जीत सिंह ने सोमवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि बेटा रितिक रविवार की शाम करीब सात बजे कस्बा टटीरी स्थित डीएवी के मैदान से खेलकर वापस घर लौटरहा था। उसी दौरान दर्जनों युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर आरोपित युवकों ने तमंचे की बट से वार कर लहूलुहान कर दिया।