नवाबगंज: देवा मेला-2026: 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन
बाराबंकी में देवा मेला-2026 की तिथियां तय हो गई हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि देवा मेला 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक भव्य एवं पारंपरिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।मेले में मुशायरा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न आकर्षक आयोजन होंगे।