Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
kumarbosskanhaiya49
मोकामा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। #Mokama
Mokameh, Patna
| Oct 10, 2026
#mokama
MORE NEWS
मोकामा के बीआरसी परिसर में मटन पार्टी को लेकर कथित तौर पर हुए विवाद और हंगामे की चर्चा सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सामने आई थी। इस मामले में मोकामा प्रमुख (प्रखंड प्रमुख) द्वारा इस तरह के किसी भी विवाद या हंगामे की खबर का खंडन किया गया है। #Mokama
Mokameh, Patna | Oct 10, 2026
NDA विधायक दल के बैठक से निकलने के बाद अनंत सिंह क्या बोले सुनिये .... #Mokama
Mokameh, Patna | Oct 10, 2026
**मोकामा-सिमरिया सिक्स लेन पुल पर भारी जाम: डीपे नाइजर मशीन ले जाने के कारण सुबह से वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान** **मोकामा/सिमरिया:** बेगूसराय स्थित आईओसीएल (IOCL) के लिए एक भारी-भरकम आधुनिक मशीन ले जाने के दौरान मोकामा-सिमरिया सिक्स लेन पुल पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे से शुरू हुआ यह ट्रैफिक जाम सुबह 11:00 बजे तक लगातार बना रहा। पुल और मुख्य राजमार्ग पर लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक वाहनों की भारी कतारें लगी रहीं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए एक विशेष ' डीपे नाइजर आधुनिक मशीन को ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। इस भारी-भरकम और ओवरसाइज मशीन को सुरक्षित निकालने के लिए सुरक्षा और तकनीकी कारणों से डाउन लाइन को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था। हालांकि बाद में लाइन को दोबारा चालू कर दिया गया, लेकिन भारी वाहन और ट्रकों की आवाजाही के दबाव के कारण लंबा जाम लग गया। सुबह के शुरुआती घंटों से ही वाहन चालकों और यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। खासकर दूर-दराज जाने वाली बसों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों को भी काफी देर तक रेंगना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन या ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा भारी मशीन ले जाने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन या प्रबंधन की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण यह विकट स्थिति उत्पन्न हुई। लगभग 7 घंटे तक चले इस भीषण ट्रैफिक जाम के कारण मोकामा और सिमरिया के दोनों छोर पर वाहन फंसे रहे। हालांकि, प्रशासनिक और यातायात पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहकर स्थिति को सामान्य बनाने और वाहनों की कतार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने में जुटे रहे।
Mokameh, Patna | Oct 10, 2026
मोकामा क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। #Mokama
Mokameh, Patna | Oct 10, 2026
बाढ़ के बेढ़ना में सनसनी: पैन (गड्ढे) में तैरता मिला मछली कारोबारी बबलू पासवान का शव, इलाके में मचा हड़कंप! #Mokama #barh
Mokameh, Patna | Oct 9, 2026
बाढ़ के मसूद बीघा में 'हाई-वोल्टेज ड्रामा': दुर्गा स्थान के पास दो युवकों में चले लात-घूंसे, बीच सड़क पर हुआ दंगल!
Mokameh, Patna | Oct 9, 2026
बेगूसराय: रतनपुर में बागो सिंह के डेरे पर बेखौफ अपराधियों का तांडव, अब सहयोगी चंदन को भी मिली जान से मारने की धमकी बेगूसराय के रतनपुर इलाके में बागो सिंह के डेरे पर हुए हथियारबंद बदमाशों के तांडव के बाद भी अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रंगदारी और तोड़फोड़ की घटना के बाद अब अपराधियों द्वारा बागो सिंह के साथ-साथ उनके करीबियों और सहयोगियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते कल बदमाशों ने बागो सिंह के साथ रहने वाले चंदन कुमार नामक युवक को फोन पर सीधे जान से मारने की धमकी दे दी। लगातार मिल रही धमकियों से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल गहरा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर स्थित डेरे पर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर भीषण तोड़फोड़ की थी और 8 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। घटना के बाद से ही अपराधी लगातार फोन कॉल करके जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। बदमाशों का स्पष्ट कहना है कि यदि रंगदारी की रकम नहीं दी गई या पुलिस में शिकायत की गई तो बागो सिंह समेत उनके साथ रहने वाले हर एक शख्स को अंजाम भुगतना होगा। कल चंदन कुमार को मिली सीधी धमकी के बाद पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत है। लोगों का कहना है कि पुलिस में मामला जाने के बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर फोन पर लगातार धमकियां दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार व उनके सहयोगियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के फोन नंबर्स और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है और बहुत जल्द पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। #Begusarai #Ratanpur #CrimeNews #Rangdari #PoliceAdministration
Mokameh, Patna | Oct 7, 2026
मोकामा RPF थाना के दो वीडियो वायरल: हाजत में युवक कर रहा था फोन पर बात, दूसरा बना रहा था रील* मोकामा। मोकामा RPF थाना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक युवक हाजत के अंदर मोबाइल फोन से बातचीत करते दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में दूसरा युवक हाजत के अंदर ही अपने मोबाइल से रील बनाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों वीडियो रविवार के हैं। हाजत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में हाजत के अंदर से इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद RPF की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को लेकर दानापुर RPF के सीनियर कमांडेंट उदय सिंह पवार से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। #Mokama #Rpf1 #रेलवे #drmartensstyle #DRM #railway #ralilwaydig
Mokameh, Patna | Oct 7, 2026