सागर नगर: केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने गौर संग्रहालय का किया अवलोकन, छात्रों ने नशा मुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर 12:00 बजे डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने डॉ गौर समाधि स्थल पहुंचकर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर गौर को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने गौर संग्रहालय का भी निरीक्षण किया।