सागर नगर: डॉ हरिसिंह गौर विवि में डॉ अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार शामिल हुए
हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में शनिवार दोपहर 1:00 से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित डॉ अंबेडकर चेयर एवं डॉ अंबेडकर उत्कृष्ट केंद्र की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार,सागर सांसद डॉ. लता शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री ने विवि की उपलब्धियां की सराहना की।