सागर नगर: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर कार्यालय में शिविर आयोजित
कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आज शनिवार को दोपहर 12 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संयुक्त कलेक्टर आरती यादव एवं जिला कोषालय अधिकारी शशिकांत पौराणिक ने शिविर में उपस्थित समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के आवेदन लिए व उनकी समस्या का निवारण किया।