सागर नगर: मोती नगर थाना पुलिस ने दो महीनों में 40 गुम हुए मोबाइल खोज निकाले
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने सिटिजन पोर्टल लॉन्च किया है।इस पोर्टल पर लॉगइन कर ceir पर क्लिक कर अपने मोबाइल फोन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं उन्होंने बताया कि नागरिकों ने इस पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें 40 मोबाइलों को खोज कर वापस लौटाए गए है।