सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की शपथ दिलाई।