सरधना: भुनी गांव के निकट दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, मौके पर पहुंची पुलिस ने की घटना की जांच
सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हादसे में कार सवार कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।