कोंडागांव: पतोड़ा गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, घटना के तीसरे दिन हुई दूसरे मृत युवक की शिनाख्त
फ़रसगांव थाना क्षेत्र के पतोड़ा गांव के पास शनिवार की शाम कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। पुलिस ने एक मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय महेश मरकाम निवासी ग्राम सोड़मा बालेंगापारा के रूप में की गई है, तो वहीं पुलिस ने घटना के तीसरे दिन मंगलवार को दूसरे मृत युवक की पहचान ग्राम आलोर सरगीपाल के रूप में किया गया।