कोंडागांव: ‘एक पेड़ मां के नाम' के तहत कोंडागांव कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर-एसपी व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
कोंडागांव जिले को हरा भरा रखने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। यहां कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, वन मंडलाधिकारी आरके जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।