प्रतापगढ़: लापरवाही के मामले में SP ने की बड़ी कार्रवाई, 4 उप-निरीक्षकों को किया निलंबित
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, दीपक भूकर ने मंगलवार शाम 7 बजे कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर चार उप-निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में संतोष पासवान, दिनेश राय, अनुपम पटेल और अजय कुमार अंचल शामिल हैं। एसपी ने विभागीय जांच के आदेश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि कार्यशैली में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जा