बीघापुर: गढ़ेवा गांव के सामने क्षेत्रीय लोगों ने दीवार तोड़कर शुरू किया आवागमन, PWD ने खड़ी की थी दीवार
गढ़ेवा गांव के सामने गंगा नदी पर बने पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के बाद दुर्घटनाओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा माँर्ग बन्द करा दिया गया था। पुल के दोनों ओर ईंटो से चुनाई कर आवागमन रोक दिया गया था। गुरुवार शाम 05 बजे देखा गया कि स्थानीय लोगों ने दीवार को तोड़कर आवागमन चालू कर लिया है।