गुन्नौर: धनारी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
धनारी थाना पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को वादी अशोक कुमार निवासी आर्थल थाना धनारी ने घर में रात के समय घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। मामले में थाना धनारी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने मंगलवार को चन्द्रकेश और वीरेन्द्र निवासी गांव शाहपुर को गिरफ्तार किया।