नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कोशी संकुल स्तरीय संघ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मधेपुरा, 07 नवंबर 2026 - जीविका, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार एवं प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज सिंहेश्वर प्रखंड के कोशी संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त बिहार जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तीनों संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी संस्थान की बहनों द्वारा उपस्थित जीविका दीदियों एवं कैडर को नशा के दुष्प्रभावों एवं उससे मुक्ति के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में सीएलएफ के सभी पदाधिकारी, वीओ अध्यक्ष, एसी, सीसी एवं कैडर उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar