हल्द्वानी में शहीद पार्क के पास भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संबोधन को कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके बाद विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत की गई और यात्रा की ज्योति को नैनीताल रोड स्थित पार्क में स्थापित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने मौजूद कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के संकल्प की शपथ भी दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा ज्योति यात्रा और सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #SevaJyotiYatra #SevaSankalpAbhiyan #PMModi #NarendraModi #25YearsOfService #BJP #BJPUttarakhand #AjayBhatt #BanshidharBhagat #ViksitBharat2047 #ViksitBharat #HaldwaniBJP #Nainital #NainitalNews #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #NewsUpdate #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Oct 7, 2026