केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विद्युत उपकेन्द्र पाठखेडा एवं मढ़ी महिदपुर का किया लोकार्पण
--
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भ्रमण के दौरान चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाठखेडा में 2.38 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा 01 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंदेरी के प्रत्येक घर तक विकास की रोशनी पहुँचे, इसी संकल्प के साथ आज ग्राम पाठखेडा एवं मढ़ी महिदपुर में विद्युत उपकेन्द्रों को लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों सौगात प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्र पाठखेड़ा सहित क्षेत्र के 7 गाँवों के लगभग 11,000 नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिलेगी और रबी सीजन में किसानों को होने वाली कम वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। उपकेन्द्र महिदपुर सहित 5 गाँवों के लगभग 4000 नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और स्थिर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। वर्षों से कम वोल्टेज और बिजली बाधित होने की समस्या से जूझ रहे किसानों, परिवारों और स्थानीय नागरिकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी
इस अवसर पर चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी,मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar