चास: बालीडीह थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Apr 13, 2026 बोकारो जिले में नाबालिग की अस्मिता पर हमला करने की कोशिश को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाम कर दिया। दिनांक 12 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बालीडीह थाना पहुंची और दो व्यक्तियों द्वारा उसकी बेटी के साथ यौन शोषण का प्रयास किए जाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई।