औराई: हैबतपुर से उपनिरीक्षक मो सगीर खां तीन व्यक्तियों को शांतिभंग की आशंका में किया गिरफ्तार, पुलिस की है पैनी नजर।
Aurai, Bhadohi | Apr 15, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव तथा त्यौहारों के मद्देनजर नजर भदोही पुलिस अपनी पैनी नजर बनाये हुए है कही कोई गडबड़ी न हो और थोड़ी सी भी गडबड़ी करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही देखी जा रही है, इसी क्रम में रविवार को औराई थाना के उपनिरीक्षक मो सगीर ने क्षेत्र के हैबतपुर गांव से तीन व्यक्तियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।