औराई: तिऊरी हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जालौन निवासी महिला की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।
Aurai, Bhadohi | Apr 14, 2024 औराई क्षेत्र के तिऊरी पेट्रोल पंप के पास जालौन निवासी काजल नाम महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीती रात दर्दनाक मौत हो गई, मालूम हो कि जालौन निवासी राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कही जा रहा था और तिऊरी पेट्रोल पंप के पास चाय पीने लगा और उसकी पत्नी लघुशंका के लिए सड़क पार कर रही थी कि इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जहां महिला की मौत हो गई।