औराई: औराई क्षेत्र के माधोसिंह और पुरे रिसाल सिंहपुर से दो-दो व्यक्तियों को शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Aurai, Bhadohi | Apr 13, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव तथा त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, कही भी कोई गडबड़ी होने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का अहसास और गडबड़ी करने वालों में खौफ हो, इसी क्रम में औराई पुलिस ने शनिवार को माधोसिंह से दो तथा पुरेरिसाल सिंहपुर से दो व्यक्तियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।