कोरबा: अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर जब्त, बिना रॉयल्टी-नंबर के चल रहा था खेल
Korba, Korba | Jun 6, 2026 कोरबा जिला प्रशासन की टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। तड़के की गई इस कार्रवाई से रेत तस्करों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने बरपाली के चिचोली रेतघाट से 4 और भैंसामुड़ा रेतघाट से 3 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पकड़े।