प्रतापगढ़: विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने विकास भवन सभागार में गुरूवार शाम 6 बजे जिला उद्योग बंधु की बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने विद्युत विभाग को जर्जर तारों और कनेक्शन संशोधन के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में ऋण योजनाओं हेतु बैंकों को सहयोग के लिए निर्देशित किया गया। अंत में ओडीओपी योजना के पांच लाभार्थियों को टूलकिट