ऊन: भैंसवाल में ग्रामीण को दांतों से काटकर किया गया घायल, पति-पत्नी और रिक्शा चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
गुरूवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी सोमपाल कश्यप ने गांव के ही एक व्यक्ति सलीम, उसकी पत्नी शमा प्रवीन व ई—रिक्शा चालक पंकज पर गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता ने बताया कि रिक्शा चालक ने उसे पकड़ा, सलीम ने दांतों से काटा और उसकी पत्नी ने डंडे से मारपीट की।