टीकमगढ़: सिविल लाइन रोड:बच्चों का डायनासोर पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा! शराब की बोतलों ने खोली बदहाली की पोल
सिविल लाइन रोड स्थित डायनासोर पार्क बदहाली का शिकार हो गया है। पार्क में गाजर घास, गंदगी और शराब की खाली बोतलें मिलने से इसकी दुर्दशा उजागर हुई है। तीन साल पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य ठेकेदार के अधूरा छोड़ने से आज तक पूरा नहीं हो सका। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ठेकेदार को कई नोटिस देने के बाद अब पुराना टेंडर निरस्त कर नया टेंडर जारी किया