काकड़दा चौकी के सामने मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रेकर के पास पीछे से तेज रफ्तार आईसर (मिनी ट्रक) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार होकर इंदौर से खरगोन जिले के बालीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान