मध्यप्रदेश कबड्डी टीम की महिला खिलाड़ियों को नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने के उपरांत सर्वोदय स्कूल गोहद के प्रांगण में 8 दिन तक प्रशिक्षण दिया गया।उक्त सभी महिला खिलाड़ी नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।उक्त खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के उपरांत पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट वितरण किए।यह जानकारी गुरुवार को 5 बजे दी गई।