शिवहर जिले के ग्रामीण विकास सेवा पदाधिकारी 21 सितंबर से जाएंगे सामूहिक अवकाश पर,
बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ (BRDSA) के आह्वान पर शिवहर जिले के सभी ग्रामीण विकास सेवा पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में 21 सितंबर 2026 से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में 11 सितंबर 2026 को शिवहर के जिला पदाधिकारी को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया है।
संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेवा में सुधार करते हुए राज्य सेवा संवर्ग का दर्जा देने, कालबद्ध प्रोन्नति देने, सुरक्षा प्रदान करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से विभाग और सरकार को लगातार पत्र लिखे जा रहे थे। परंतु अब तक कोई समाधान या सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने के कारण संघ ने यह कड़ा कदम उठाया है। संघ के पत्रांक-72 (दिनांक 07.09.2026) के माध्यम से यह पूर्व में ही घोषित किया जा चुका था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पदाधिकारी 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।इसी क्रम में, शिवहर जिले के ग्रामीण विकास सेवा के पदाधिकारियों ने इस राज्यव्यापी आह्वान का समर्थन करते हुए जिला पदाधिकारी को अपने हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से सूचित किया है।
सामूहिक अवकाश का समर्थन करने वाले और पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख अधिकारियों की सूची निम्नलिखित है:
1. प्रेम सागर मिश्रा (निदेशक,DRDA)
2. हरि मोहन कुमार (निदेशक, NEP)
3. अहमर अब्दाली (APO)
4. अरुण कुमार सिंह (BDO, डुमरी कटसरी)
5. जितेन्द्र कुमार राम (BDO, पुरनहिया)
6. अंजनी कुमार (BDO, पिपराही)
7. विशाल आनंद (BDO, शिवहर)
8. प्रभात रंजन (LDO/BDO, तरियानी)
9. अनुराग आदित्य (Ex. Magistrate)
अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से जिले के ग्रामीण विकास कार्यों और ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक कार्यों के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सेवा सुधार से जुड़ी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।