कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक चल रही है
Kanke, Ranchi | Dec 26, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक चल रही है। बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के साथ साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी।