लालबर्रा: निराहार तपस्वी दादागुरू भगवान का कंजई व लालबर्रा में भव्य आगमन, श्रद्धालुओं ने की चरण पूजा
लालबर्रा। दो हजार से अधिक दिनों से निरंतर निराहार रहकर कठिन तपस्या कर रहे परम तपस्वी, अवधूत सिद्ध महायोगी दादागुरू भगवान का 17 मई को सनातन धर्म जागरण यात्रा के तहत लालबर्रा में भव्य आगमन हुआ। दादागुरू भगवान के आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी जनता में भारी उत्साह और विशेष आध्यात्मिक माहौल देखा गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, दादागुरू सिवनी मार्ग