अरवल: नवमी पर पुरानी सब्जी मंडी के पास दुर्गा प्रतिमा स्थल पर हवन-पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Arwal, Arwal | Oct 1, 2025 अरवल नगर के पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा स्थल पर नवमी के दिन विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्त्रियों व युवाओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली और भक्तों को प्रसाद वितरित किया।